फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two groups of lawyers in the jeep, firing

जजी में वकीलों के दो गुट भिड़े, फायरिंग

Mon, 23 Apr 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 23 Apr 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two groups of lawyers in the jeep, firing
अस्पताल में अधिवक्ताओं के बीच होती गहमागहमी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की रंजिश को लेकर सोमवार को जजी में वकीलों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। जजी में गोली चलने से अफरातफरी मच गई। इस विवाद में बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन बलवंत सिंह व उनका पुत्र राहुल काकरान घायल हो गए। फायरिंग के दौरान  पैर में गोली लगने से अधिवक्ता का मुवक्किल घायल हो गया। एक पक्ष की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई है। पुलिस मुवक्किल के गोली लगने के मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।  
विज्ञापन

18 अप्रैल को बार काउंसिलिंग के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता बलवंत सिंह व अधिवक्ता आनंद जंघाला के गुट में बार एसोसिएशन के चुनाव की रसीद काटने के तरीके को लेकर विवाद हो गया था। दोनों गुटों में मारपीट भी हुई थी। आनंद जंघाला गुट की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को जजी में दोनों गुट आपस में फिर भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बलवंत सिंह का पुत्र अधिवक्ता राहुल काकरान अपने बस्ते के समीप दूसरे के बस्ते पर बैठे थे। तभी उन पर दूसरे गुट के लोगों ने हमला बोल दिया। राहुल को बचाने आए बलवंत सिंह से भी मारपीट की गई। दोनों गुट आपस में भिड़े रहे। इस दौरान फायरिंग भी हुई। बलवंत गुट का कहना है कि राहुल अधिवक्ता मनोज उपाध्याय के बस्ते पर बैठा था तब उस पर दूसरे गुट ने हमला किया व फायरिंग की। फायरिंग से जजी में अफरातफरी मच गई। विवाद में अधिवक्ता बलवंत सिंह व उनका पुत्र राहुल घायल हो गए। दूसरे गुट के आनंद जंघाला का मुवक्किल हल्दौर थाने के गांव हसनपुरा निवासी अर्जुन भी दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आनंद जंघाला गुट के मुताबिक बलवंत सिंह गुट के लोगों ने उनके बस्ते पर आ कर उन पर हमला किया और मुवक्किल को गोली मारी। इस घटना के बाद जजी में पुलिस ने डेरा जमा दिया। दोनों पक्षों के लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई। जिला अस्पताल में बलवंत सिंह व उनके पुत्र ने मेडिकल कराया। दूसरे गुट के मुवक्किल अर्जुन को भी घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। वहां भी दोनों गुट आपस में भिड़ने को तैयार हो गए। बलवंत सिंह गुट की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई है। तहरीर में आनंद जंघाला को नामजद किया गया है। बाकी हमलावरों को अज्ञात बताया गया है। कहा गया है कि सामने आने पर अज्ञात हमलावरों को पहचान लिया जाएगा। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक जजी में वकीलों में मारपीट व फायरिंग हुई है। मुवक्किल अर्जुन के गोली लगना संदिग्ध लग रहा है इसकी गहराई से जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि गोली लगने में कितनी सच्चाई है। बलवंत सिंह गुट की ओर से तहरीर मिल गई है इसमें रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed