{"_id":"57eac8074f1c1bf90a576621","slug":"two-community-came-face-to-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदाय आमने-सामने आए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो समुदाय आमने-सामने आए
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नहटौर में मोहल्ला होलीयान में सोमवार रात रामलीला के दौरान हुए विवाद में दो समुदाय के लोग आमने सामने आए गए। कुछ देर के लिए पथराव किया गया। मगर बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़कर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि कुछ शरारती युवकों के कारण हुआ है। दोनों पक्षों को समझा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मोहल्ला होलीयान में तीन दिन पहले दो किशोरों के बीच मामूली विवाद हुआ था। किशोर अलग-अलग समुदाय के थे। उस समय तो वहां मौजूद लोगाें ने विवाद निपटा दिया था। लेकिन इसी कहासुनी को लेकर सोमवार रात करीब 11 बजे मोहल्ले में चल रही रामलीला के दौरान फिर विवाद हो गया।
इस विवाद पर दोनों समुदाय के युवक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। कुछ शरारती युवकों ने पथराव किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के युवकों और अन्य लोगों को खदेड़कर माहौल शांत कर दिया गया। पुलिस ने गणमान्य लोगों के साथ वार्ता कराकर दोनों समुदायों को शांत कर दिया। एसओ अता मोहम्मद का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। मोहल्ले में पुलिस को भी तैनात कर दिया गया है। उन्होंने किसी तनाव या घटना में लोगों के घायल होने से इनकार किया। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।