{"_id":"588793984f1c1b9e7dcf3b64","slug":"two-cans-sealed-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलबंद दो डिब्बे बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीलबंद दो डिब्बे बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
धामपुर कोतवाली में जब्त िकए सामान की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने मंगलवार को आरएसएम तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार से दो सीलबंद डिब्बे बरामद किए। आशंका जताई जा रही है कि इन डिब्बों में लाखों की कीमत की सोने-चांदी की ज्वैलरी है। मजिस्ट्रेट ने बरामद किए सामान को जब्त कर इनकम टैक्स के अधिकारियों की मौजूदगी में सील करने के बाद पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है। मजिस्ट्रेट ने कार को सीज कर दिया है। कार से उत्तराखंड की लाइसेंसी 12 बोर की एक नाली बंदूक व चार कारतूस बरामद हुई है।
मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार गुप्ता ने बताया कि वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। कार काशीपुर से देहरादून जा रही थी। कार में चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे। कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। कार में दो पैकिंग डिब्बे मिले। इनके ऊपर एक कंपनी की ज्वैलरी लिखी थी। कार पुलिस कोतवाली ले गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि हो सकता है इन डिब्बों में लाखों की कीमत की ज्वैलरी हो और यह लोग काशीपुर से चोरी छिपे से लेकर देहरादून जा रहे हों।
हालांकि कार में सवार देहरादून निवासी जयदेव ने बताया कि वह काशीपुर में एक ज्वैलरी शोरूम में काम करता है। इन डिब्बों को इनकम टैक्स अधिकारी एके मौर्य की मौजूदगी में सामान को सील कर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।