फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The second time the woman tried to sell

दूसरी बार महिला को बेचने की कोशिश

Mon, 01 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 01 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर  में एक महिला को उसके एक रिश्तेदार ने दूसरे रिश्तेदार को बेच दिया। इसके बाद महिला को दूसरी जगह बेचने की कोशिश की गई। महिला के विरोध करने पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया गया। महिला से उसका मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए गए। महिला को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 
विज्ञापन

रायपुर (छत्तीसगढ़) निवासी महिला की शादी छत्तीसगढ़ में हुई थी। उसके पति कीमौत होने के बाद वह मुरादाबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहने लगी। महिला ने बताया कि मुरादाबाद निवासी रिश्तेदार ने उसे धामपुर के एक रिश्तेदार को 30 हजार रुपये में बेच दिया। धामपुर में रिश्तेदार ने उसे कुछ दिन अपने पास रखा। अब धामपुर का रिश्तेदार महिला को कहीं और बेचने की कोशिश में जुट गया। महिला को बेचने के लिए रविवार को धामपुर के रेलवे स्टेशन पर ले गया। महिला को इसका पता होने पर उसने अपने रिश्तेदार से एतराज जताया। महिला का आरोप है कि रिश्तेदार ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला के बात नहीं मानने पर आरोप है कि रिश्तेदार ने उसे पेय पदार्थ में जहर मिलाकर पिला दिया। महिला ने बताया कि पेय पदार्थ के पीने के बाद उसे कुछ नहीं मालूम। होश आने पर उसने अपने को जिला अस्पताल मेें भर्ती पाया। अस्पताल में वह कैसी पहुंची यह भी उसे मालूम नहंी है। महिला का आरोप है रिश्तेदार ने उसका पांच हजार रुपये और एक मोबाइल भी लूट लिया। महिला सेअस्पताल में नायब तहसीलदार ने बयान भी लिए हैं। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक महिला दरोगा को बयान लेने के लिए भेजा गया है। उसके बयान के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed