{"_id":"573395964f1c1bb54d919a72","slug":"the-plot-was-hatched-in-barmnagr-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरमनगर में रची थी डकैती की साजिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैरमनगर में रची थी डकैती की साजिश
Updated Thu, 12 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ के घर लाखों रुपये की डकैती डालने का प्लान कई माह पूर्व बनाया गया था। बैरमनगर में गैंग में शामिल एक सदस्य ने साजिश रची थी। उसने कई दिनों तक सीएमओ के घर की रैकी की। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं था। डकैती डालने के बाद बदमाश शहर में ही घूमते रहे। महिला सुबह पुलिस के सामने ही निकल गई ।
गत वर्ष एक अक्टूबर की रात मोहल्ला जोशीयान निवासी रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ राधेश भटनागर और उनकी पत्नी आशा भटनागर को बंधक बनाकर उनके घर से गाड़ी, नगदी, जेवर सहित कई लाख रुपये की डकैती डाली गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक महिला पूजा और गैंग के दो बदमाश हीमपुर के गांव मसीत का शादाब और चांदपुर के पतियापाड़ा के शहजाद को पकड़कर जेल भेज दिया था। डकैती में शामिल नहटौर के मोहल्ला मीरा की सराय के वहीदुदीन के पकड़े जाने पर पूछताछ के दौरान उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।
सूत्रों के मुताबिक डकैती डालने से पहले चिकित्सक के घर की रैकी की गई थी। एक व्यक्ति ने डकैती का प्लान बनाया था। प्लान के अनुसार ही एक महिला को गैंग में शामिल किया गया। बदमाशों को पता था कि महिला मरीज के लिए आसानी से क्लीनिक का दरवाजा खुल सकता है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बैरमनगर पहुंचे। महिला को एक घर में छोड़ दिया। उसके बाद बदमाश आसानी से शहर से बाहर निकल गए। वारदात के चंद मिनटों के बाद ही पुलिस को सूचना मिल गई थी।
विज्ञापन
पुलिस नगर में सायरन बजाकर घूमती रही लेकिन उसे बदमाशों की कोई भनक तक नहीं लगी। गैंग में एक महिला के शामिल होना भी बताया। इसके बाद भी पुलिस महिला का पता नहीं लगा सकी। पुलिस चौकी के नजदीक खड़ी दिल्ली जाने वाली बस से महिला बैठकर फरार हो गई। महिला को पुलिस का कोई खौफ नहीं था।
वारदात के बाद यदि पुलिस दिल्ली जाने वाली बसों की चेकिंग करती तो महिला पकड़ी जा सकती थी। गैंग का मुख्य सद्दाम भी अपना मोहल्ला छापेगरान छोड़कर बैरमनगर में रह रहा था। डकैती की योजना का तानाबाना बैरमनगर में ही बनाया गया था। गैंग के सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। बताया गया है है पूजा, शादाब और शहजाद को किराये पर गैंग में शामिल किया गया था। गैंग के सरगना सद्दाम को पुलिस तलाश कर रही है। उसके पकड़े जाने पर ही वारदात का सच सामने आ सकेगा। थानाध्यक्ष अता मोहम्मद का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।