फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The head inspector in the brick fragmented, arson

पथराव में दरोगा का सिर फूटा, आगजनी

Sun, 18 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
The head inspector in the brick fragmented, arson
किरतपुर के मोहल्ला अहमद खेल में कब्रिस्तान की भू‌ि‌म को लेकर हुए संघर्ष के बाद जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के किरतपुर क्षेत्र के मोहल्ला अहमद खेल में शनिवार की शाम पुराने कब्रिस्तान की जमीन पर हक जताने को लेकर मुस्लिम बिरादरी के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। पथराव में दरोगा समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जाती है। कई दुकानों में लूटपाट के बाद आग भी लगा दी गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। दोनों पक्षों ने  पुलिस में तहरीर दे दी हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला अहमद खेल के कब्रिस्तान में कुरैशी बिरादरी और राईन बिरादरी की जमीन है। इस भूमि के दक्षिण दिशा में मंडावर के एक व्यक्ति की भी कुछ जमीन है। शनिवार को कुरैशी बिरादरी के लोग कब्रिस्तान की चारदीवारी बनाने के लिए जेबीसी से खुदाई करा रहे थे। राईन बिरादरी  ने जमीन को अपनी बताकर वहां दीवार बनाने का विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर पुलिस ने दोनों बिरादरी के लोगों से अपने-अपने जमीन के कागज दिखाने को कहा। इस दौरान कुरैशी बिरादरी का एक युवक पुलिस से उलझ गया। इस बात पर  सिपाही ने युवक को धमकाया। कुरैशी बिरादरी के लोग भड़क गए। दोनों बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने एक बाइक में भी आग लगा दी। पथराव से लोगों में अफरातफरी मच गई। पथराव में राईन बिरादरी के मोहम्मद आबिद, नफीस, नबील, हाजी इंतजार, अनीस पेंटर, मुश्ताक, इमरान, घसीटा, लिकायत, मोहम्मद अली व दूसरे पक्ष के हाजी ताहिर राणा, हाजी फरीद, आसिफ कुरैशी, हनीफ, शाकिर व अकील घायल हो गए। पथराव में दरोगा राकेश का भी सिर फूट गया। दरोगा के सिर में पांच टांके आए है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में भारी तनाव व्याप्त है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर रुक रुक कर पथराव करते रहे । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा।  
विज्ञापन

राईन बिरादरी के लोगों का आरोप है कि कुरैशी बिरादरी के लोगों ने सब्जी मंडी स्थित लियाकत, इरशाद, दिलशाद, मुश्ताक, हनीफ आदि की सब्जी की दुकानें लूट ली और मारपीट की। छोटे के चाय पानी की दुकान व बदलू की परचून की दुकान में आग लगाकर लूटपाट की गई। सीओ नजीबाबाद रामानंद कुशवाहा भी मौके पर पहुंच  गए है। एसपी सिटी एम एम बेग के मुुताबिक अब किरतपुर में हालात सामान्य है। पुलिस तैनात कर दी गई  है। पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज        कराई जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ  कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed