{"_id":"57d1a9ef4f1c1bce763170e5","slug":"the-bride-s-mother-killed-in-domestic-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में बहू ने की सास की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू विवाद में बहू ने की सास की हत्या
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू काम को लेकर हुए मामूली विवाद में बहू ने अपनी सास को मार डाला। उसने सास पर रोटी बनाने वाले चौके से हमला किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में पुलिस को सूचना दिए बिना ही सास का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर ही कार्रवाई की जा सकेगी।
सूत्रों के मुताबिक इस गांव में महिला का पति देहरादून में एक फैक्टरी में काम करता है। उसके पीछे बहू सास के साथ ही परिवार में रह रही थी। बताया जा रहा है कि घरेलू कामकाज को लेकर सास-बहू में अक्सर विवाद होता रहा है। बुधवार देर शाम भी घरेलू काम को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान बहू ने आवेश में आकर रोटी बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले चौके से सास पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तड़के परिवार के लोगों ने आपसी सहमति से पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बारे में थानाध्यक्ष नरेशपाल सिंह ने कहा कि अभी यह मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।