{"_id":"572f82dc4f1c1b0d5f5cd053","slug":"slit-the-neck-of-the-deer-hunter","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारी ने हिरण की गर्दन काट डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकारी ने हिरण की गर्दन काट डाली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 08 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hunter caught from parrots
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में धामपुर के गांव पाडली मांडू में शिकारियों ने जंगलों से भटक कर पानी की तलाश में तालाब पर आए हिरण का शिकार कर सनसनी फैला दी। पुलिस ने दो शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
चिलचिलाती गर्मी में जंगलों में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वन्यजीव जंतु आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। रविवार की सुबह गांव पाडली मांडू के तालाब पर पानी की तलाश में एक हिरण पहुंच गया। गांव में आवारा कुत्तों ने हिरण को दौड़ा लिया।
हिरण अपनी जान बचाने के लिए तालाब में कूद गया। तालाब के बीचोबीच पहुंचकर वह समुद्रशोक की लटाओ में फंस गया। चार शिकारियों ने हिरण को देखकर घर से धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए। दो युवकों ने उसे तालाब से बाहर निकालकर पेड़ पर बांध दिया।
विज्ञापन
शिकारियों ने हिरण को तालाब से निकाला। इसके बाद शिकारियों ने धारदार हथियार से हिरण की गर्दन काट दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। इस सूचना से दोनों महकमे में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में पुलिस और वनाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हिरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह सैनी के मुताबिक हिरण के शिकार के आरोप में हासे पुत्र शुकबा, पवन पुत्र धर्मपाल, मनोज पुत्र सूरज व दीपक पुत्र रमेश के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने आरोपी हासे और पवन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपी फरार हैं। उधर, कोतवाल अजय कुमार भदौरिया ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
150 तोतों के साथ शिकारी दबोचा। रविवार की दोपहर सामाजिक वानिकी के प्रभारी रेंजर मो. इरफान को बिजनौर मार्ग पर एक बड़े पिंजरे में ढेरों तोते लेकर एक व्यक्ति के गुजरने की सूचना मिली।
प्रभारी रेंजर के नेतृत्व में सामाजिक वानिकी की टीम बिजनौर व हरिद्वार मार्ग पर गश्त पर निकल गई। टीम ने बिजनौर-हरिद्वार बाईपास मार्ग के निकट से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। टीम ने व्यक्ति के पास से पिंजरा बरामद किया, जिसमें करीब 150 तोते कैद थे।
सामाजिक वानिकी टीम ने तोतों को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में जलालाबाद निवासी आरोपी रोहित उर्फ मुन्ना ने बताया कि वह शिकारी नहीं है। वह तोते मुरादाबाद से खरीदकर लाया है। तोतों को बेचकर कुछ मुनाफा कमाकर वह पेट पालता है।
विभागीय अधिकारियों ने आरोपी के शिकारी होने और उसके तार मुरादाबाद क्षेत्र में बड़े शिकारियों से जुड़े होने की आशंका के चलते वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। शिकारी को दबोचने पहुंची टीम में वन रक्षक गुरुनारायण यादव, बादाम सिंह, अक्षय कुमार, सुरेश आदि शामिल रहे।