{"_id":"58c835344f1c1b6a2d32a51a","slug":"six-people-injured-in-stone-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराल में पथराव छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कराल में पथराव छह लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर में गांव कराल में किसी बात को लेकर दो पक्षों में हुए पथराव में एक महिला सहित करीब छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव कराल में सोमवार को होली के रंग की चौकी निकल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चलने लगे और पथराव शुरू हो गया। इसमें एक पक्ष से जगदीश सिंह, राजेंद्र सिंह, भगवत सिंह, आठ वर्षीय वंश तथा दूसरे पक्ष से उषा, मामराज, खड़क सिंह, सोनू आदि घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई है। वहीं चांदपुर में गांव अकबरपुर सीमली में रंग डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट में दिनेश व अंकित घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया।
वहीं चंदक में दुकान पर सामान लेने गए युवक का दुकान मालिक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दुकान स्वामी व उसके चाचा ने युवक व उसकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी चंदक में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चाचा-भतीजे का चालान कर दिया। मंडावर के गांव खानपुर माधो में रवि की किराना की दुकान है। रविवार की शाम उसकी दुकान पर गांव का ही संजय सिगरेट लेने आया था। संजय का दुकान स्वामी रवि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तब तो ग्रामीणों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। हालांकि सोमवार की सुबह फिर से दोनों में विवाद हो गया। संजय का आरोप है कि रवि ने अपने चाचा जयराम के साथ मिलकर उसके व उसकी मां राजबाला के साथ मारपीट की। मारपीट में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी चंदक में भर्ती कराया।