{"_id":"5bdc9b0abdec22698671f64b","slug":"raid-on-fireworks-godowns-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी के गोदामों पर छापेमारी, व्यापारियों से नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतिशबाजी के गोदामों पर छापेमारी, व्यापारियों से नोकझोंक
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला खेड़ा में पुलिस ने पकड़ी अवैध आतिशबाजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर में पुलिस ने एक ही मोहल्ले के दो घरों में छापेमार कर घरों में अवैध रूप से रखी करीब दस लाख रुपये की आतिशबाजी बरामद की। गृह स्वामी एवं अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने अवैध आतिशबाजी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा को सूचना मिल रही थी कि मोहल्ला खेड़ा में लाइसेंस लिए बिना दो घरों में अवैध रूप से पटाखों का स्टॉक किया जा रहा है। शुक्रवार को वे पुलिस बल के साथ मोहल्ला खेड़ा स्थित बाबा मंसादास मंदिर के पास एक घर में पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार घर में से अवैध रूप दीपावली के पर्व पर बिक्री करने के लिए आतिशबाजी का भारी जखीरा बरामद हुआ। भनक लगते ही गृह स्वामी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने इसी मोहल्ले के लक्कड़शाह चौराहे के निकट रहने वाले एक व्यक्ति के घर में छापेमारी की। पुलिस ने इस घर से भी भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी हुई आतिशबाजी बरामद की। दोनों घर नगर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्थित है। मोहल्ले से पुलिस द्वारा भारी मात्रा में आतिशबाजी पकड़ने से नगरवासियों ने अप्रिय घटना होने से बचने पर राहत की सांस ली है। साथ ही नगरवासियों ने पुलिस की इस कार्य की सराहना की। पुलिस ने आतिशबाजी जब्त कर फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा का कहना है कि बरामद आतिशबाजी को जब्त कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बिजनौर। प्रशासन ने शुक्रवार को आतिशबाजी के कई गोदाम की जांच। दुकानों पर भी छापे मारे। इस दौरान एक दुकान पर मसाले में रंग की मिलावट की शिकायत पर मसाले का सैंपल लिया। दुकान को सील करने की तैयारी की जा रही है। एक मिठाई की दुकान पर भी सैंपल लिया। पुलिस द्वारा दीपावली पर लगाई गई दुकानों को हटवाने पर पुलिस की व्यापारियों से नोकझोंक हुई। पुलिस ने दुकानों के आगे रखे सामान को हटवा दिया। प्रशासन की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
एसडीएम ब्रजेश कुमार व सीओ सिटी महेश कुमार की अगुवाई में टीम ने शुक्रवार को नगीना मार्ग स्थित स्थित मदन लाल संस के आतिशबाजी के गोदाम की जांच की ।गोदाम पर सब कु छ सही पाया। शिवा ट्रेडर्स के अलावा अन्य गोदामों की भी जांच की गई। इसके बाद अफसरों ने मोहल्ला नई बस्ती में चमन त्यागी की दुकान पर छापा मारा। इस दुकान पर मसाले में रंग मिलाने की शिकायत मिल रही थी। अफसरों ने दुकान से मसाले के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। दुकान को सील करने की तैयारी की जा रही है।
झालू मार्ग स्थित सुनील स्वीटस के यहां से भी मिठाई का सैंपल लिया गया। पुलिस ने दीपावली पर अपनी दुकानों के आगे पंडाल लगाकर लगाई गई दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। सिविल लाइन में व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस व व्यापारियों में खूब नोकझोंक हुई। व्यापारियों ने एसपी सिटी डा. दिनेश सिंह सहित अन्य अफसरों से शिकायत की। इसके बाद भी पुलिस का अभियान जारी रहा।
पुलिस ने इसके बाद मुख्य डाकघर चौराहे, मुख्य बाजार में भी दुकानों के आगे लगे सामान को हटवा दिया। व्यापारियों को फिर से ऐसा करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पुलिस की कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मची रही। शहर कोतवाली बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक दुकान पर नाले से आगे किसी को भी सामान रखने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सड़क पर जिसने भी सामान रखा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर सामान रखने से सड़कों पर निकलने की जगह नहीं बची है। कोतवाल ने बताया कि दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर मुख्य डाकघर चौराहे से बाजार में ई -रिक् शा के जाने पर भी रोक लगा दी है।