फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Parish panic unfolding in Jatan

मोहल्ला जाटान में दहशत पसरी

Thu, 11 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 11 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 Parish panic unfolding in Jatan
बिजनौर के मोहल्ला जाटान में दो सम्प्रदाय के युवकों के बीच हुए पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मोहल्ला जाटान में दो संप्रदाय के युवकों के बीच मारपीट के बाद तनावपूर्ण स्थिति हो गई है। मोहल्ले में इस घटना के बाद दहशत पसर गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मौके की नजाकत को भांपते  हुए पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने बलवे की धारा में 12 को नामजद किया है। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जाटान में राम बाग घेर रोड पर दो समुदायों के युवकों के बीच तनातनी चल रही है। मंगलवार देर रात किसी बात को लेकर दो समुदायों के युवकों में विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव भी हुआ था। सूचना मिलते ही सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों पक्ष के युवाओं को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया था। इस दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी भी की थी।  रात में मोहल्ले में तनाव की स्थिति पैदा हो  गई थी। एहतियातन मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया। 
विज्ञापन

सुबह भी दोनों समुदायों के घरों के पास पुलिस बल तैनात रहा। विवाद पर विराम लगाने और माहौल को सामान्य बनाने के लिए दोनों पक्षों के लोग सक्रिय हो गए हैं। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने इस मामले में वासु, राहुल, बिट्टू, आकाश, रिंकू, सोनू, शहबाज, राशिद, तसलीम, शाह आलम सहित 12 के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मोहल्ला जाटान में राम बाग घेर पर हुए विवाद में चार युवकों शहवाज, शाह आलम, रिंकू और सोनू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरपुर में दो समुदायों के बीच तकरार 
नहटौर में गांव हरपुर में इंदिरा आवास तोड़कर धर्मस्थल बनाने को लेकर दो समुदायों के बीच तकरार हो गई। पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों को थाने बुलाकर बातचीत की। फिलहाल दोनों स्थानों पर कोई भी निर्माण कार्य करने पर पुलिस ने रोक लगा दी है। गांव हरपुर में करीब दो वर्ष पूर्व जहूर अहमद ने ब्लॉक से इंदिरा आवास बनवाया था। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक राय होकर इंदिरा आवास को तोड़ दिया। आरोप है कि मकान को तोड़ने के बाद उस पर मस्जिद बनाने की कोशिश करने लगे। कुछ लोगों का कहना है कि मस्जिद नहीं मदरसे का निर्माण कराने की कोशिश थी। इंदिरा आवास तोड़कर बिना अनुमति के निर्माण करने की कोशिश की शिकायत एसडीएम धामपुर से की गई। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को थाने बुलाया। गांव में दो वर्ष पूर्व से एक मंदिर का निर्माण भी हो रहा है। दूसरे समुदाय के लोगों ने मंदिर निर्माण पर भी आपत्ति जताई। राजेंद्र सिंह, मदन सिंह, शीशराम, मुखराम व दूसरे समुदाय के कय्यूम, अंसार, इदरीश, फिरोज, तौफिक आदि दोनों समुदाय के लोग थाने आए। फिलहाल पुलिस ने किसी भी कार्य करने पर रोक लगा दी है। एसओ अता मोहम्मद का कहना है कि दोनों समुदाय के लोग कोई भी निर्माण नहीं करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed