{"_id":"584866d24f1c1bfd644496b8","slug":"nitin-put-pokso","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन पर पॉक्सो लगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नितिन पर पॉक्सो लगा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 08 Dec 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में थाने के बाहर हंगामा करते ग्राम शादीपुर डल्ला के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेद्दा हत्याकांड में एडीजे (पॉक्सो) मुमताज अली ने जेल में बंद नितिन पर पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल अॉफेंस) लगाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी को महाराजगंज जेल शिफ्ट किए जाने के मामले में अभी कोई आदेश पारित नहीं किया है।
बता दें कि 16 सितंबर को गांव पेद्दा में हुए विवाद में एक पक्ष के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कई ग्रामीण घायल हुए थे। इस घटना में युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी सहित कई आरोपी जेल में हैं। मंगलवार को विवेचना अधिकारी शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर नितिन पर पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी के लिए प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। सीजेएम ने नितिन को जेल से तलब किया था।
बुधवार को नितिन को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने नितिन पर धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, इस हत्याकांड में जेल में बंद भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम को महाराजगंज जेल शिफ्ट करने के मामले में अभी कोई फैसला नहीं सुनाया गया है। जेल अधीक्षक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर ऐश्वर्य चौधरी को प्रशासनिक आधार पर महाराजगंज जेल भेजने की मांग की थी।
विज्ञापन
वृद्ध की हत्या पर आक्रोश
बिजनौर। भाई और भतीजे के हमले में घायल हुए वृद्ध की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाने के लिए थाने में हंगामा किया। पुलिस ने केस को हत्या में तरमीम कर दिया है।
गांव शादीपुर डल्ला निवासी 60 वर्षीय अशरूफ का 28 नवंबर को अपने भाई अहमद हसन से विवाद हो गया था। अहमद हसन, उसके बेटे तसलीम व दो अन्य ने अशरूफ से मारपीट की थी। घायल अशरूफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 29 नवंबर को उसे मेरठ व बाद में दिल्ली रेफर किया गया था।
मंगलवार रात अशरूफ की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन बुधवार शाम शव को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़वाने के लिए हंगामा किया। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक पुलिस ने केस को हत्या में तरमीम कर दिया है।