फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Munir filed against the four friends

मुनीर के चार दोस्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Fri, 08 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 08 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Munir filed against the four friends
बदमाश मुनीर। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में स्योहारा पुलिस ने एनआईए डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुनीर के सहयोगी चार आरोपियों के विरुद्ध सीजेएम न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीजेएम अपर्णा पांडे ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए 21 जुलाई    की तिथि सुनवाई के लिए तय  की है।
विज्ञापन

एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की अप्रैल में हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में बदमाश मुनीर  का नाम सामने आया था। पुलिस जांच में मुनीर के सहयोगियों  के रूप में कस्बा सहसपुर निवासी रैय्यान, जैनी, रिजवान  और तंजीम के नाम भी सामने  आए थे। इन चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन

रैय्यान घटना के दौरान मुनीर की बाइक चला रहा था। रास्ते में तंजील अहमद की कार को रोक कर मुनीर ने पिस्टल व रिवाल्वर से उन पर गोलियां बरसाई थीं। घटना को अंजाम देने के बाद मुनीर अपनी बाइक जैनी के पास छोड़ गया था। इसके  अलावा रिजवान व तंजीम को घटना के बारे में सब कुछ मालूम था। रैय्यान व जैनी के पकड़े जाने पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई थी। जांच में यह बात भी सामने आई थी कि  धामपुर में पीएनबी की कैश वैन  से 91 लाख की लूट में मुनीर के पीछे पड़ी पुलिस के मामले में तंजील का हाथ है। रैय्यान इस  बात को मुनीर के साथ साझा किया था। स्योहारा पुलिस ने मुनीर को छोड़कर उसके चारों साथियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसओ स्योहारा राजकुमार शर्मा ने चारों के खिलाफ धारा 120बी, 302 व धारा 34 में चार्जशीट दाखिल करने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed