फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLA caught hold of ARM

विधायक ने एआरएम का पकड़ा कॉलर

Wed, 03 May 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 03 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
धामपुर/बिजनौर में सत्ता की हनक में नूरपुर के भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान ने एआरएम रोडवेज से  धक्का-मुक्की और गाली गलौज की। विधायक ने बोलेरो लगाने के लिए फोन नहीं उठाने पर परिवहन निगम धामपुर के एआरएम के कार्यालय पर समर्थकों के साथ धावा बोल दिया। एआरएम को गिरेबान पकड़कर दफ्तर से बाहर निकाल लाए। विधायक ने एआरएम के साथ गाली गलौज की। विधायक की इस हरकत को बाकी स्टाफ चुपचाप देखता रहा। एआरएम ने उच्च अधिकारियों से विधायक की इस हरकत की शिकायत की है। विधायक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संगठन के लोगों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया है। 
धामपुर परिवहन निगम के एआरएम अनिल कुमार सिंह के मुताबिक  नूरपुर के भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान उन पर डिपो में बुलेरो लगाने के लिए दबाव बना रहे थे। कई बार विधायक ने  इस काम के लिए उन्हें फोन भी किया। उन्होंने विधायक का फोन नहीं उठाया तो विधायक आग बबूला हो गए। सोमवार शाम विधायक लोकेंद्र चौहान अपने काफिले के साथ डिपो पर आ धमके। विधायक ने एआरएम के सीधे कार्यालय में पहुंचकर  फोन नहीं उठाने पर गाली-गलौज करते हुए एआरएम का गिरेबान पकड़ लिया और दफ्तर से बाहर ले आए। विधायक की यह हरकत देख सब हक्काबक्का रह गए। विधायक ने एआरएम पर सपा की मानसिकता से काम करने का आरोप लगाया। एआरएम ने मामले को उच्च अधिकारियों से अवगत कराते हुए विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एआरएम  के मुताबिक सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साफ निर्देश हैं कि  अधिकारी किसी दबाव में काम न करें। नेताओं को भी ठेकेदारी प्रथा से दूर रहने की सलाह दी गई है। डिपो में बुलेरो लगाने की प्रक्रिया भी अब ई टेंडरिंग के माध्यम से हो रही है। वह ई टेंडरिंग में कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं। विधायक भी ई टेंडरिंग में हस्तक्षेप के लिए किसी पर कोई दबाव नहीं बना सकते हैं। आरएम मुरादाबाद मंडल एके जैन के मुताबिक एआरएम ने उनसे विधायक लोकेंद्र चौहान की शिकायत की है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराकर उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग को लेकर रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन

डिपो में पहले से लगी हैं तीन बसें
एआरएम अनिल कुमार सिंह के मुताबिक भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान स्योहारा थाने के गांव मंढौरा निवासी केपी सिंह  की बुलेरो लगाने के लिए एआरएम को फोन पर धमका रहे थे । केपी सिंह की पहले से ही तीन अनुबंधित बस डिपो में संचालित हैं। इसके बावजूद विधायक उनकी बुलेरो लगाने के लिए एआरएम पर लगातार दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एआरएम से कोई बदसलूकी नहीं की : लोकेंद्र चौहान
विधायक लोकेंद्र चौहान  के मुताबिक उन्होंने एआरएम से कोई अभद्रता नहीं की है। वह जनहित कार्य के लिए एआरएम पर फोन कर रहे थे, लेकिन शासन के आदेश के बाद भी कई अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। इसलिए अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप काम करने के लिए थोड़ा सख्त करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed