फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Misdeeds of teenager for one and a half years

किशोरी से डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म

Fri, 14 Apr 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 14 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Misdeeds of teenager for one and a half years
बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी वृद्ध को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में एक वृद्ध पड़ोस की एक दूसरे संप्रदाय की किशोरी को घर में काम करने के बहाने बुलाकर उसे डरा धमकाकर डेढ़ साल से हवस का शिकार बनाता रहा। वृद्ध ने किशोरी की अश्लील वीडियो भी बना ली। वृद्ध ने  किशोरी की मां से भी दुष्कर्म करने की कोशिश की। राज खुलने पर कालोनी के लोगों ने वृद्ध को कमरे में बंद करके उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका का मेडिकल के लिए भेजा है। इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा है।  
विज्ञापन


 बिजनौर में बैराज मार्ग स्थित एक कालोनी में पेंटर रफीक अहमद (60) अकेला रहता है। रफीक की एक बेटी है, उसकी शादी हो चुकी है। रफीक पड़ोस में रहने वाली दूसरे संप्रदाय की 12 साल की एक किशोरी को घर में चाय बनाने व अन्य काम कराने के बहाने बुलाकर उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। पिछले डेढ़साल से वह घृणित काम कर रहा था। दुष्कर्म करने के दौरान मोबाइल से किशोरी की अश्लील वीडियो भी बनाता था। किसी को कुछ बताने पर उसे मारने की धमकी देता था। शुक्रवार को रफीक ने किशोरी की मां को भी घर में हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। आपत्ति करने पर उसकी बेटी की अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। 
विज्ञापन


यह बात महिला ने अपने पति को बताई। लोगों को भी जानकारी होने पर रफीक को दबोच कर एक  कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। इस घटना  को लेकर लोगों में वृद्ध के खिलाफ काफी गुस्सा है। महिलाएं थाने में ही रफीक को पीटने पर उतारू हो गईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए जिला  अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने रफीक के पास से किशोरी की  बनाई अश्लील वीडियो भी बरामद कर ली है। रफीक ने थाने में पुलिस के सामने खुद अपने जुर्म कबूल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उसने एक अन्य किशोरी के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश करने की बात स्वीकारी है। मामला दो  संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण हिंदू संगठनों के लोग भी थाने पहुंच गए और कठोर कार्रवाई की  मांग की। उधर, क्षेत्र के लोगों  को शक है कि आरोपी अन्य लड़कियों को भी हवस का शिकार बनाया होगा। 


घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
मंडावर। क्षेत्र के एक गांव  में एक महिला घर में अकेली थी। गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देख युवक ने महिला के सिर पर डंडाकर कर फरार हो गया। पड़ोसियों ने डॉयल 100 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed