फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four people, including two women, lost their lives in road accidents

Sultanpur News: सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित चार ने दम तोड़ा

Sun, 30 Aug 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Four people, including two women, lost their lives in road accidents
 सरिता (फाइल फोटो)। स्रोत-परिजन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। रक्षाबंधन पर तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। शुक्रवार देर शाम जौनपुर जिले के सरपतहा क्षेत्र के गौसपुर में दो बाइकों की भिड़ंत में दोस्तपुर के संसारपुर निवासी सरिता देवी (45) की मौत हो गई। वहीं, शनिवार दोपहर 12 बजे दोस्तपुर के भरथुआ गांव में सड़क की पटरी पर बैठी भाना देवी (60) को बेकाबू जीप ने कुचल दिया। शुक्रवार रात 10:30 बजे करौंदीकला के बूढ़ापुर गांव में निर्माणाधीन पुलिया से बाइक टकराने पर कादीपुर के ककना निवासी राजितराम (30) की मौत हो गई। तीनों हादसों में दो लोग घायल भी हुए।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सरपतहा के गौसपुर के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दोस्तपुर के संसारपुर निवासी सरिता देवी (45) की मौत हो गई। वह अपने पुत्र रवींद्र के साथ बाइक से जौनपुर में भाई को राखी बांधने के लिए बाइक से जा रही थीं। तभी दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सरिता देवी घर से शुक्रवार शाम अपने मायके जौनपुर जिले के मटियरा गांव जाने के लिए निकली थीं। उन्हें अपने भाई को राखी बांधना था। बेटा रवींद्र कुमार सरिता देवी को बाइक से लेकर जा रहा था। रास्ते में जौनपुर के सरपतहा के गौसपुर के पास दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सरिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हेलमेट पहनने की वजह से रवींद्र बच गया। घायल अवस्था में रात को परिजनों ने सरिता देवी को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पूरी हो सकी राखी बांधने की इच्छा

सड़क हादसे में सरिता की मौत से उनके पति राजेश व पुत्र रवींद्र (22), अंकुर (13) व पुत्री नंदिनी (15) गमजदा हैं। परिजनों ने बताया कि बड़े शौक के साथ वह राखी लेकर अपने भाई को बांधने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं हो सकी। (संवाद)

बेकाबू जीप की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

दोस्तपुर। मोतिगरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर भरथुआ गांव में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय निवासी भाना देवी (60) की अनियंत्रित जीप की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह अपने घर के पास सड़क की पटरी पर बैठी थीं। उसी समय एक तेज रफ्तार जीप की चपेट में आने से वह घायल हो गईं। घटना के बाद जीप छोड़कर चालक भाग निकला। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि जीप को कब्जे में ले लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिया से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
करौंदीकला। बूढ़ापुर गांव में शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर बाइक सवार कादीपुर के ककना निवासी राजितराम (30) और चांदा के मल्हीपुर निवासी मनीष गौतम (25) गहरे गड्ढे में गिर पड़े। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक राजित राम चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों बाइक से ढकवा से सूरापुर बाजार जा रहे थे। रास्ते में बूढ़ापुर के पास निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर दोनों गहरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। राजितराम की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गड्ढे से बाहर निकाला। मनीष को पुलिस ने सीएचसी करौंदीकला पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। करौंदीकला थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बेकाबू बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
अखंडनगर। विकासखंड मुख्यालय के समीप शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गए। जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्राम हसनपुर टाइनी निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह (70) शनिवार शाम पांच बजे सड़क किनारे खड़े थे। अखंडनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में नरेंद्र प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया। देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed