फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When repayment of a loan was demanded, the shop was stormed and the jeweller and his son were beaten up.

Pilibhit News: उधार के रुपये मांगे तो दुकान में घुसकर सराफ और बेटे को पीटा

Sun, 30 Aug 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
When repayment of a loan was demanded, the shop was stormed and the jeweller and his son were beaten up.
पीलीभीत। उधार के रुपयों के लेनदेन को लेकर शनिवार शाम रंगीलाल चौराहा स्थित सराफा बाजार में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि 8-10 युवक माहेश्वरी ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे और दुकान स्वामी से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने दुकान स्वामी और उनके पुत्र के साथ मारपीट कर दी। बाजार में हुए हंगामे से व्यापारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

दुकान स्वामी अचल रस्तोगी ने बताया कि शाम के समय कई युवक दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने अपने उधार के रुपये मांगे तो युवकों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक मारपीट पर उतारू हो गए। अचल रस्तोगी और उनके पुत्र रचित रस्तोगी ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों के कपड़े फट गए।
विज्ञापन

बीच बाजार मारपीट की सूचना पर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जमा हो गए। सूचना पर करीब 20 मिनट बाद कोतवाली और सुनगढ़ी थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों और दुकानदारों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। सराफा बाजार में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट किए जाने की घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में विवाद उधार के रुपयों के लेनदेन को लेकर सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed