फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft of 10.50 lakh from Deputy Jailor's house

Raebareli News: डिप्टी जेलर के घर से 10.50 लाख की चोरी

Sun, 30 Aug 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 30 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Theft of 10.50 lakh from Deputy Jailor's house
रायबरेली। आचार्य द्विवेदी नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात महिला डिप्टी जेलर के घर से चोरों ने 50 हजार की नकदी और 10 लाख के जेवरात पार कर दिए। चोरी की घटना ने इंदिरा नगर पुलिस चौकी की सुरक्षा की पोल खोल दी है। डिप्टी जेलर के शिक्षक पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


आचार्य द्विवेदी नगर निवासी एवं सरकारी शिक्षक गंगाचरण भारती के मुताबिक बीती 27 अगस्त को अपनी बेटी से मिलने के लिए लखनऊ गए थे। शुक्रवार सुबह चार बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है। दोपहर करीब ढाई बजे घर आया तो देखा कि दरवाजे की जाली निकली हुई है। सभी ताले टूटे हुए हैं। अलमारियां खुली थीं। पीड़ित के मुताबिक चोर करीब 50 हजार की नकदी और करीब 10 लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


शिक्षक की पत्नी डिप्टी जेलर के पद पर प्रयागराज में तैनात हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कुछ दूरी पर ही इंदिरा नगर चौकी पुलिस है। पुलिसकर्मियों की रात्रिगश्त में बरती गई ढिलाई के चलते यह घटना हुई है। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed