फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman dies of electrocution.

Amethi News: करंट लगने से महिला की जान गई

Sun, 30 Aug 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of electrocution.
जगदीशपुर। पूरे दृगज मजरे खैरातपुर गांव में शुक्रवार को घर में शांति देवी (40) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक शांति देवी घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान घर के भीतर खींचे गए बिजली के तार में करंट उतर आया। पास में लगे लोहे के दरवाजे में भी करंट आ गया। दरवाजा छूते ही शांति देवी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। शांति देवी की चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शांति देवी की मौत के बाद बेटियों गीत कुमारी, मुस्कान कुमारी, राधा कुमारी उर्फ नेहा, जाह्नवी कुमारी और मानवी कुमारी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति हरिशचंद्र पासी गमगीन हैं। परिजनों के मुताबिक परिवार की सबसे छोटी बेटी अभी महज एक माह की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। विधिक कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला इत्तफाकिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed