फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ice cream vendor dies after being hit by a vehicle

Ballia News: वाहन की चपेट में आने से आइसक्रीम विक्रेता की माैत

Sun, 30 Aug 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Ice cream vendor dies after being hit by a vehicle
हल्दी क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में मृतक शंभू गुप्ता। फाइल फोटो
हल्दी। थाना क्षेत्र के भरसौता पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर उत्तर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आइसक्रीम विक्रेता शंभू गुप्ता (29) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। भरसौता गांव निवासी शंभू गुप्ता (29) आइसक्रीम बेचते थे। शुक्रवार की देर शाम करीब नौ बजे वह आइसक्रीम बेचकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान भरसौता पेट्रोल पंप से पहले किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में शंभू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से शंभू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शंभू की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। तीन वर्षीय पुत्र शिवांग और महज तीन माह का एक और पुत्र है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां रामदुलारी, पत्नी सलोनी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से गांव में भी मातम पसरा है। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed