{"_id":"583f267f4f1c1b2616de53d7","slug":"mill-manager-ken-complaint-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल के केन मैनेजर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल के केन मैनेजर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला /बिजनौर
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर( में बिलाई शुगर मिल पर घटतौली को लेकर किसान के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मिल के केन मैनेजर का नाम रिपोर्ट में शामिल कर लिया है। इसको लेकर मिल प्रशासन में हड़कंप मचा है।
कस्बा झालू के किसान राजेंद्र सिंह ने गन्ना तुलवाने के दौरान बिलाई शुगर मिल के गेट कांटे में घटतौली पकड़ी थी। किसान का आरोप है कि घटतौली की शिकायत करने पर मिल के केन मैनेजर के इशारे पर बाहरी लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। राजेंद्र सिंह ने पांच लोगों को नामजद करते हुए घटना की तहरीर हल्दौर थाने में दी थी। इस पर पुलिस ने केस में नाम दर्ज कर लिया था। इसके बाद भाकियू के जिलाध्यक्ष रामअवतार सिंह के साथ किसान सीओ सिटी से मिले तथा रिपोर्ट में केन मैनेजर का नाम शामिल करने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक इफ्तिखार अहमद के अनुसार राजेंद्र सिंह ने दूसरी तहरीर देकर कहा है कि वह भूलवश पहले दी गई तहरीर में बिलाई शुगर मिल के केन मैनेजर विपिन शेखावत का नाम लिखने से भूल गया था। राजेंद्र सिंह की तहरीर पर केन मैनेजर का नाम रिपोर्ट में शामिल कर लिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।