फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kapulis smugglers firing on the run

पुलिस पर फायरिंग कर तस्कर फरार

Tue, 27 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने गांव धौकलपुर के पास अवैध शराब लेकर आए मिनी ट्रक को घेर लिया। शराब माफिया पुलिस टीम पर फायर झोंककर अपने साथियों के साथ भाग गया। टीम ने ट्रक से साढे़ आठ लाख रुपये की कीमत की 254 पेटी शराब     बरामद की है। शराब माफिया के खिलाफ  शहर कोतवाली में     रिपोर्ट दर्ज करा दी हैं। 
विज्ञापन

 शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम  और आबकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के मुताबिक पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने रविवार की रात गांव धौकलपुर के शराब लेकर जा रहे मिनी ट्रक को रोक लिया। ट्रक में सवार गांव मीरपुर निवासी शराब माफिया हेमेंद्र उर्फ  गोपी  टारजन  गांव सालमाबाद निवासी मुनेंद्र  व रामपुर  निवासी  सोनू पुलिस व आबकारी टीम पर  जान से मारने के इरादे से तमंचे से फायर झोंक दिया और फरार हो गए। टीम ने माफियाओं की काफी तलाश की पर नहीं मिले। टीम ने ट्रक से हरियाणा राज्य की 254 पेटी शराब बरामद  की हैं। पकड़ी गई  शराब की कीमत साढे़ आठ लाख रुपये बताई जा रही है। शराब मीरपुर गांव के जंगल में छिपाने के इरादे से ले जाई जा रही थी। आबकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह की ओर से फरार तीनों माफियाओं के खिलाफ धारा 227,302,420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। टीम फरार माफियाओं की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed