{"_id":"76c3049d92bd4a6193f5fedb41942c27","slug":"jam-on-the-highway-bidders-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत के बाद हाईवे जाम लगाने वालों पर केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की मौत के बाद हाईवे जाम लगाने वालों पर केस दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद/जलालाबाद। स्कूली छात्रा की मौत के बाद हाईवे पर जाम लगाने वाले प्रदर्शनकारियों के विरुद्घ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने 18 लोगों को नामजद करते हुए 350 प्रदर्शनकारियों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की। नामजद प्रदर्शनकारियों में अधिकांश राजा रामपुर और जलालाबाद के नागरिक हैं।
कासमियां इंटर कॉलेज की छात्रा सना की मार्ग दुर्घटना में मौत के बाद हाईवे जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। जलालाबाद क्षेत्र के एसआई ब्रजेश कुमार ने 18 नामजद प्रदर्शनकारियों समेत 350 के विरुद्घ धारा 147, 341, 352, 353 में मामला दर्ज किया।
नामजद प्रदर्शनकारियों में शाहिद, समीर, आरिफ, यूसुफ, महमूद, सब्बू, इरफान, मुशब्बर, अरशद, आलम, अरमान, गुड्डू, शरीफ, शहाबुद्दीन, शकील धोबी, इमरान, रफीक, खुर्शीद शामिल हैं। बुधवार को राजा रामपुर चौराहे के निकट साइकिल सवार छात्रा की डंपर से कुचलने के बाद ढाई घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। कई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्घ अपशब्दों का प्रयोग कर धक्कामुक्की भी की थी। इसे प्रशासन ने गंभीरता से लेकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
मोबाइल में कैद हैं प्रदर्शनकारी
नजीबाबाद। राजा रामपुर चौराहे पर प्रदर्शनकारियों को मोबाइल क्लीपिंग के माध्यम से पुलिस चिंहित करने में जुटी है। पुलिस कर्मियों ने आंदोलन को उग्र बना रहे प्रदर्शनकारियों को अपने मोबाइलों में कैद किया है। इनकी पहचान कराई जा रही है।