फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In front of the investigation team, village head and village

जांच टीम के सामने भिड़े ग्राम प्रधान और ग्रामीण

Wed, 12 Dec 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Updated Wed, 12 Dec 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
In front of the investigation team, village head and village
स्याेहारा के गांव मेवाजट में जांच टीम के सामने भिड़ते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
स्योहारा में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जांच के लिए गांव पहुंचे जांच दल के सामने ग्राम प्रधान के समर्थक और शिकायतकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और कुर्सी चलीं। दोनों पक्षों को भिड़ते देखकर जांच टीम के सदस्य भी लौट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

गांव मेवाजट के ग्राम प्रधान जाबिर हुसैन द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों में धांधली करने व अन्य शिकायत साबिर अली, अजय कुमार, अरशद अली, दिलशेर, शाकिर अली, दयाराम, राकेश, तौफिक आदि ने अफसरों से की थी। डीएम द्वारा जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी विशाल कुमार को जांच के लिए जांच दल का अधिकारी नियुक्त किया गया। बुधवार को विशाल कुमार एडीओ पंचायत ललित प्रताप सिंह आदि के साथ गांव पहुंचे। गांव के प्राइमरी स्कूल में गांववालों को बुलाया गया। ग्राम प्रधान के समर्थक व शिकायतकर्ता वहां पहुंचे। वार्ता के दौरान किसी बात पर दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे व कुर्सी चलीं। लाठी-डंडे चलते देखकर जांच टीम मौके से भाग गई। जांच टीम भागकर पुलिस चौकी गई और पूरे मामले के बारे में बताया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को पुलिस बल के साथ आता देख झगड़ा कर रहे दोनों पक्ष के लोग भाग गए। पुलिस के आने के बाद जांच टीम दोबारा गांव में आई और जांच की। थानाध्यक्ष का कहना है कि आपस में दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। किसी के चोट नहीं आई। पुलिस के पहुंचने के बाद में शांतिपूर्वक जांच कार्य संपन्न हुआ। ग्रामप्रधान जाबिर हुसैन का कहना है कि जांच के समय उनके साथ जीशान ने बदतमीजी की। दूसरे पक्ष के लोग भयभीत करके जांच दल को प्रभावित करना चाहते थे। उनके भाई और समर्थकों से मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed