{"_id":"57b4be3a4f1c1b1f176eaf64","slug":"hostage-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बनाकर डाका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को बंधक बनाकर डाका
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
रांग साइड को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद को गया था सुलझाने
- फोटो : demo pic
अफजलगढ़। गांव गढ़वावाला में मंगलवार रात छह हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर डाका डाला। बदमाशों ने सदस्यों को आतंकित करते हुए 56 हजार रुपये की नगदी और करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत के जेवर लूट लिए।
इस घटना के बाद गांव में दहशत है। दूसरी ओर, पुलिस ने डकैती की घटना को महज चोरी में दर्ज करके इतिश्री कर दी है। गांव गढ़वावाला उर्फ हीरापुर गोकल निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात उसके घर में छत से होकर जीने के रास्ते से छह सशस्त्र बदमाशों ने एक साथ धावा बोला।
बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखी 56 हजार रुपये की नकदी, दो जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी गले की चैन, दो जोड़ी पाजेब, पंजाब बैंक की पासबुक सहित अन्य सामान ले गए। जाते समय बदमाश पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दे गए। महेंद्र सिंह के मुताबिक बदमाशों ने करीब एक घंटे तक वारदात की। पुलिस इसे चोरी बता रही है।