{"_id":"57fe84794f1c1b8e1528f332","slug":"hldur-cardboard-factory-entered-the-crook","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश गत्ता फैक्ट्री में घुसे, चौकीदार को बांधकर लाखों का सामान ले उड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश गत्ता फैक्ट्री में घुसे, चौकीदार को बांधकर लाखों का सामान ले उड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 13 Oct 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर में गत्ता फैक्ट्री के चौकीदार को बदमाशों ने बंधक बनाकर उसे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। बदमाश ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर खोलकर ले गए। फैक्ट्री में सुबह लेबर के पहुंचने पर चौकीदार को लेबर ने बंधक मुक्त किया। फैक्ट्री मालिक की ओर से पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है।
गोलबाग के निकट स्थित आरवीआईटी कॉलेज के पीछे विजय ग्रामोद्योग गत्ता फैक्ट्री है। फैक्ट्री में गांव मुकरंदपुर निवासी बलवंत चौकीदारी है। चौकीदार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे छह बदमाश फैक्ट्री के अंदर घुस आए, और उसको लाठी डंडों से बुरी तरह मारपीटा, तथा बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर गए। फैक्ट्री में खड़े ट्रैक्टर ट्राले के टायर, 64 लीटर डीजल व उसका का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सुबह करीब आठ बजे जब लेबर फैक्ट्री में काम करने पहुंची तो उन्होंने चौकीदार को कमरे में बंधक पाया। लेवर ने चौकीदार को बंधक मुक्त कर फैक्ट्री मालिक विजय को सूचना दी। सूचना पर पंहुचे फैक्ट्री मालिक घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।
रिटायर्ड एमडी के बंद घर को खंगाला
धामपुर में मोहल्ला बाड़वान में एक सप्ताह से बंद पड़े रिटायर्ड एमडी के मकान को चोरों ने खंगाल डाला। मोहल्ले के नरेंद्र चौहान ने बताया कि वह रिटायर्ड एमडी है। वह एक सप्ताह पहले परिवार के साथ बाहर गए थे। इस दौरान चोरों ने मंगलवार रात घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर घर में रखी एलसीडी, गैस सिलेंडर, एक बोरा पीतल तांबे के बर्तन, दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, आदि सामान चोरी कर ले गए। उन्हें घटना की सूचना मोहल्ले वालों ने दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।