फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fluffy youth sabotage in CHC

शराबी युवकों ने की सीएचसी में तोड़फोड़

Wed, 21 Mar 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Wed, 21 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fluffy youth sabotage in CHC
अफजलगढ़ सीएचसी में तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के अफजलगढ़ में सड़क हादसे में घायल साथी को लेकर सीएचसी पहुंचे चार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत इन युवकों ने पहले तो विरोध करने पर फार्मेसिस्ट को पीटा। बीच बचाव को आए प्रभारी चिकित्सक से भी हाथापाई की। तोड़फोड़ करते हुए सामान इधर-उधर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि तीन फरार हो गए। प्रभारी चिकित्सक ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मंगलवार की रात तीन युवक सड़क दुर्घटना में घायल अपने एक साथी को लेकर सीएचसी पहुंचे थे। आरोप है कि युवक शराब के नशे में धुत थे। देर होने की वजह से अस्पताल का स्टाफ अपने रूम में चला गया था। इस पर युवकों ने शोरशराबा मचाया तो फार्मेसिस्ट मनोज शर्मा अस्पताल में आ गया और घायल का उपचार करने लगा। इस दौरान उसने युवकों को इमरजेंसी रूम से बाहर जाने को कहा तो वह आगबबूला हो गए। उससे गाली गलौच करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। फार्मेसिस्ट की चीखपुकार सुनकर अस्पताल पहुंचे प्रभारी चिकित्सक राजीव चौहान से भी जमकर हाथापाई की। अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ भी कर दी। सामान इधर उधर फेंक दिया। हंगामा होता देख अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। जिसे देख आरोपी अपने साथी को लेकर भागने लगे। स्टाफ ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया जबकि तीन फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रभारी चिकित्सक राजीव चौहान की तहरीर पर एक नामजद सहित चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि आरोपी मुस्तकीम पुत्र हसमततुल्ला निवासी जैनुलआबेदीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके तीन साथियों की तलाश की जा रही है। फरार आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed