{"_id":"59ee3d624f1c1bc9678b733a","slug":"encounter-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
मंडावली थाने में पुलिस गिरफ्त में लूट का आरोपी युवक और बरामद बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली में मंडावली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से दो बाइक, एक तमंचा, कारतूस बरामद किए गए। मंडावली पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के आदित्य गिरोह से संबंध होने का दावा किया।
मंडावली पुलिस ने रविवार की रात भागूवाला के निकट वालिया रिजोर्ट्स क्षेत्र में बदमाशों की सूचना पर दबिश दी। मंडावली थाना अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, एसआई अजेंद्र सिंह, अमरपाल सिंह, रामवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने बदमाशों को घेर लिया। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश जटनीवाला किरतपुर निवासी बलराम के पास से दो बाइक, 315 बोर का तमंचा, कारतूस, एक कारतूस तथा पांच हजार रुपये की नगदी बरामद होने का दावा किया। बलराम का एक साथी करौली मंडावली निवासी रोहन फरार हो गया।
मंडावली पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को आदित्य गैंग का सदस्य होने का दावा करते हुए बलराम और उसके साथी रोहन द्वारा मंडावली-भागूवाला क्षेत्र में तीन लूट की वारदातों को अंजाम देने का दावा किया। मंडावली थाना अध्यक्ष सुरेंद्रने बताया कि 24 अगस्त को बैंक एरिया मैनेजर अमित से चेन, मोबाइल व नगदी, सात सितंबर को मोहनपुर के सेल्समैन सोनू से एक लाख चार हजार रुपये की नगदी, बाइक और 8 अक्तूबर को गदाईका नहर पटरी से कांठपुर निवासी होमगार्ड चंद्रपाल से बदमाशों ने बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दावा है कि बलराम ने आदित्य गिरोह के विशाल के गोली लगने पर क्षेत्र के झोलाछाप से उसकी गोली निकलवाने में भी मदद की थी। चांदपुर पुलिस ने गोली निकालने वाले मोहनपुर निवासी एक व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।