फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight people bail

आठ लोगों को मिली जमानत

Tue, 03 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 03 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में शहर के एक होटल से देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार छह युवक-युवतियों और दो होटल कर्मचारियों सहित आठ आरोपियों की जमानत याचिका मंजूर हो गई है। प्रभारी जिला जज डीआर मिश्र ने उनकी जमानत स्वीकार करते हुए उन्हें 50-50 हजार के दो जमानती व इसी राशि का पर्सनल बांड देने पर छोड़ने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बैराज रोड पर बैंक्वेट हॉल के नजदीक अरशद जैदी के यूनिक होटल में 20 दिसंबर को पुलिस ने छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों बकली निवासी राहुल, गांव हैजरपुर निवासी ललित व गजरौलाशिव निवासी शिवम को तीन युवतियों के साथ पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। पुलिस ने युवक युवतियों के अलावा होटल कर्मचारी हुसैन व शाकिब को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनका देह व्यापार की धारा में चालान किया था। सीजेएम कोर्ट ने इस मामले में सभी आठों आरोपियों की जमानत याचिका निरस्त कर दी थी। सोमवार को इस मामले में प्रभारी जिला जज डीआर मिश्र की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने आठों आरोपियों की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। वहीं नगीना में  नगीना के एक डिग्री कालेज की छात्रा का एक मोहल्ला निवासी युवक से पिछले काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। एक सप्ताह पूर्व दोनों प्रेमी-युगल फरार हो गए। इस मामले में छात्रा की बड़ी बहन ने नगीना थाने में मोहल्ला निवासी मोहसिन, जुनेद व सलमान के खिलाफ तहरीर दी थी। सोमवार को युवती ने खुद थाने आकर अपने को बालिग बताते हुए आरोपियों को बेकसूर बताया। पुलिस ने  न्यायालय में युवती के बयान दर्ज करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed