फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Edged weapons cache to go, beaten

कैश के लिए धारदार हथियार चले, मारपीट

Thu, 15 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Edged weapons cache to go, beaten
मंडावर में एसबीआई के बाहर कैश आने के इंतजार में बाहर बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर क्षेत्र के हल्दौर में  बुधवार को भी बैंकों और एटीएम से कैश लेने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 35 दिन बाद भी जरूरत के मुताबिक कैश नहीं मिलने से ग्राहकों का आक्रोश दिन प्रतिदिन केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में हल्दौर क्षेत्र के खासपुरा की एसबीआई शाखा के बाहर कैश लेने के लिए लगी लाइन में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया  इस दौरान ग्राहकों के बीच जमकर लात-घूंसे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में दो युवक घायल हो गए । दोनों पक्षों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। 
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के गांव खासपुरा में सुबह से कैश लेने के लिए बैंकों पर भीड़ लगी थी। एसबीआई शाखा व सर्वयूपी ग्रामीण बैंक कुछ दूरी पर हैं। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे गांव का ही अंकुश सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में कैश लेने के लिए लाइन में खड़ा था। वहीं, अंकुश का भाई अंकुर एसबीआई शाखा के बाहर कैश लेने के लिए लाइन में खड़ा था। अंकुर के अनुसार उसका भाई अंकुल के आगे कैश लेने के लिए गांव का ही सरदार महिपाल सिंह अपने परिचितों को कैश लेने के लिये जबरन खड़ा कर रहा था । इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया । इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। शोरशराबा सुनकर अंकुश भी पहुंच गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान अंकुश       जब भागने लगा ,तो कुछ युवकों ने पीछा करके उसके हाथ व कूल्हे  पर तलवार मारकर घायल कर दिया। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। 
विज्ञापन

उधर, सरदार महिपाल ने कहा कि अंकुल अपने परिचितों को कैश की लाइन में खड़ा कर रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। दोनों पक्षों ने थाने में जाकर मामले की तहरीर दी है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक अख्तियार अहमद अंसारी का कहना है कि प्रथम पक्ष सरदार महिपाल सिंह व जसवेंद्र सिंह व द्वितीय पक्ष अंकुल व पूर्व प्रधान वीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed