फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   During the encounter , were arrested five crooks

मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाश धरे गए

Tue, 02 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 02 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
During the encounter , were arrested five crooks
बिजनौर में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दुकानों में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। गैंग के पांच बदमाशों को पुलिस ने 78900 रुपये, चोरी गए कपड़े जूते, चोरी का सामान ले जाने वाली रिक्शा और नकब लगाने के औजार बरामद किए हैं। गैंग सहारनपुर, मेरठ, अमरोहा में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गैंग ने कई चोरियों में अपना हाथ होना कबूल किया है।
विज्ञापन



 एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम व शहर कोतवाली पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी से मुठभेड़ के दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुराहनुददीनपुर निवासी नूर मुहम्मद उर्फ नूरू, शमून, हसीन, शकील और बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी अंकित को दबोचा है। यह गैंग दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस गैंग ने 11 जनवरी की रात सिविल लाइन में कुच्छल मशीनरी स्टोर से 68 हजार रुपये चोरी किए थे।
विज्ञापन


इस चोरी के 66 हजार रुपये बरामद किए । 21 जनवरी की रात रिवाज कलेक्शन में रखे कोट, पैंट, जूते व नगदी चोरी किए थे। कोट और थैले चोरों से बरामद हो गए हैं। निखार शूज सेंटर से भी जूते और नगदी चोरी की। इस चोरी के 900 रूपए रुपये, नगीना मेडिकल की दुकान से 12 हजार रुपये और मोबाइल चोरी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुली व्यापारियों की पोल
पकड़े चोरों के गैंग ने व्यापारियों की चोरी में गए ज्यादा माल और नगदी की रिपोर्ट दर्ज कराने की भी पोल खोल दी। इस बात का व्यापारी कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए।  कुच्छल मशीनरी स्टोर में हुई चोरी की दो लाख 75 हजार रुपये नगद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरों ने कबूला कि दुकान से उन्होंने 68 हजार रुपये और चार पांच चांदी के सिक्के चोरी किए थे। निखार शूज से 42 जोड़ी जूते चोरी  की रिपोर्ट दर्ज  कराई थी। इस दुकान से केवल आठ जोड़ी जूते और 900 रुपये चोरी हुए। रिवाज कलेक्शन से 30 जोड़ी कोट पैंट चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, चोरों  ने वहां से केवल आठ कोट पैंट चोरी करना कबूला।
 शास्त्री चौक स्थित राजीव गुप्ता की दुकान में 40 टायर, 80 ट्यूब, दो लाख 75 हजार रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। चोरों ने पुलिस को बताया  दुकान को पूरी तरह खंगालने पर केवल 1600 रुपये ही मिले। व्यापारी चोरी के खुलासे को तो सही मान रहे है, माल पूरा बरामद न होने की बात कही।


 चोरों से मोबाइल और 10400 रुपये बरामद  हो गए हैं। 14 नवंबर 2015 की रात गैंग ने शास्त्री चौक पर 40 टायर , 80 टयूब और नगदी चोरी की थी। इस चोरी के 1600 रुपये बरामद किए हैं। गैंग दुकान में चोरी करने के बाद अंकित की रिक् शा से सामान लेकर कांशीराम कॉलोनी में ले जा रहा था। वहां चोरी के सामान का बटवारा करते थे।


गैंग ने बिजनौर  के अलावा चांदपुर, नजीबाबाद, सहारनपुर, देवबंद, मेरठ, अमरोहा में भी चोरी की है। गैंग का सरगना नूर मोहम्मद है। उस पर चोरी के कई अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस के मुताबिक गैंग उन दुकानों को ही निशाना बनाता था, जिनमें जीने बने होते हैं। या छत पर चढ़ने का रास्ता है। छिपकली की तरह गैंग दीवारों पर चढ़ने में माहिर है। जिस दुकान में गैंग को चोरी करनी होती है उसकी गैंग पहले ही रैकी कर लेता था। छत पर चढ़ने के बाद जीने के रास्ते दुकान में नकब लगा चोर अंदर घुसते थे।



एसपी ने गैंग को दबोचने वाली पुलिस टीम में शामिल शहर कोतवाल सतवीर सिंह, सर्विसलांस प्रभारी नरेश त्यागी, स्वाट टीम प्रभारी अमर नाथ वर्मा, कोतवाली में तैनात दरोगा संजय धीर, कुलदीप सिंह समेतटीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed