फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   do pakshon mein pathrao, lathi dande chale

दो पक्षों में पथराव, लाठी-डंडे चले

Sun, 18 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
do pakshon mein pathrao, lathi dande chale
कासमपुरगढ़ी में हुए पथराव में घायल बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के  गांव मानियावाला में राशन वितरण को लेकर दो पक्षों में पथराव और लाठी-डंडे चले। संघर्ष में करीब 12 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में फायरिंग की भी सूचना है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 गांव के डीलर तसब्बर कुरैशी की दुकान को राशन वितरण में धांधली के चलते निलंबित कर दिया गया था। पूर्ति विभाग ने दुकान को कासमपुरगढ़ी की राशन डीलर शहनाज पत्नी शमीम से अटैच कर  दिया। कासमपुरगढ़ी की राशन डीलर शहनाज ने मानियावाला में मो. इदरीश का मकान किराए पर ले रखा है। रविवार सुबह डीलर का पति  शमीम खाद्यान का वितरण कर रहा था। राशन वितरण के दौरान गांव का रफीक कुरैशी पुत्र अमीर हुसैन डीलर से आकर भिड़ गया।
विज्ञापन


रफीक कुरैशी ने दुकान किराए पर लेने पर आपत्ति लगाई। इसी बात को लेकर मकान मालिक मो. इदरीश और रफीक कुरैशी पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे लेकर एक -दूसरे पर टूट पड़े। जमकर पथराव भी हुआ। पथराव में एक पक्ष के रियासत अली, अमानतुल्ला, मो. आसिफ, मो. आकिब वसीउल्ला व सलीम और दूसरे पक्ष के रफीक, मोमीन, नईम, अलिया सहित करीब 12 लोग घायल हो गए। गांव में फायरिंग की भी सूचना है। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीलर पति शमीम ने रफीक पक्ष पर खाद्य वितरण सूची व 27,500 रुपये लूट कर ले जाने का आरोप लगाया। डीलर ने आठ लोगों को नामजद करते हुए पुलिस में तहरीर दी है। उधर,

कोतवाल राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों  की तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई होगी।

कार्रवाई के निर्देश ः अफजलगढ़। कोतवाल राजकुमार शर्मा हलके के एसआई और पुलिस कर्मियों की बैठक ली। बैठक में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से कांस्टेबलों को कोतवाल ने हथियारों की साफ -सफाई और उनके चलाने के अभ्यास के बारे में सचेत रहने को कहा। वहीं लंबित मामलों का निपटारा और शस्त्रों के सत्यापन, उन्हें शीघ्र जमा कराये जाने को निर्देशित किया। ऑफिस रजिस्टर और मालखाने को चेक कर उनके रखरखाव पर पूरा ध्यान रखने पर जोर दिया। गोवंश पकड़े जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed