फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dalit leaders get bail

दलित नेताओं को मिली जमानत

Thu, 01 Jun 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सहारनपुर घटना के विरोध में प्रदर्शनी मैदान में बुलाई गई महापंचायत में भाग लेने के आरोप में गिरफ्तार हुए पांचों लोगों को सीजेएम की कोर्ट से बुधवार को जमानत मिल गई।
विज्ञापन


आभास महासंघ व अखिल भारतीय गुरु रविदास मानव सुरक्षा दल ने सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई घटना के विरोध में 30 मई को प्रदर्शनी मैदान में महापंचायत बुलाई थी। प्रशासन ने इस पर बैन लगाते हुए धारा 144 लागू कर दी थी। प्रशासन से वार्ता के बाद महापंचायत स्थगित हो गई थी।
विज्ञापन


पंचायत स्थगित होने के बावजूद इसमें भाग लेने गुपचुप आ रहे आभास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार, जिला सचिव कामेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह व महाराष्ट्र निवासी सोमेंद्र को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारा 295 व 153ए आईपीसी में इनका चालान किया गया था। कोर्ट ने पांचों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। बुधवार को पांचों की जमानत कोर्ट ने स्वीकार कर ली। पांचों को 25-25 हजार रुपये के दो जमानती व इसी राशि का मुचलका भरने पर रिहा करने के आदेश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed