फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cheating in the name of sending abroad inbij

रेहड़ में विदेश भेजने के नाम पर एजेंट पांच लोगों से लाखों रुपये लेकर फरार

Mon, 10 Oct 2016 03:58 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के रेहड़ में विदेश भेजने के नाम पर एक एजेंट पांच युवकों से लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। युवकों को एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट,वीजा देकर गायब हो गया। पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

 उदयपुर निवासी विजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मुलाकात अफजलगढ़ निवासी एक एजेंट से हुई। वह एजेंट के झांसे में आ गए। एजेंट ने उनके बेटे को दुबई भेजने का भरोसा दिया। इस तरह उन्होंने शिवम पुत्र विजेंद्र, जयवीर पुत्र बसंत सिंह, लक्की, कपिल, शहजाद पुत्र नसरूद्दीन के पांच लाख 85 हजार रुपये एकत्र कर एजेंट को दे दिए। एजेंट ने युवकों को वीजा और टिकट दिल्ली एयरपोर्ट पर देने का वादा किया। जब युवक दुबई जाने के लिए घर से दिल्ली पहुंचे तो आरोप है  फर्जी टिकट और फर्जी वीजा थमा दी। एयरपोर्ट पर जांच कराई तो वहां से टिकट और वीजा को फर्जी बताकर युवकों को निकाल दिया गया। जब युवकों ने एजेंट से रकम मांगी तो उसने  मना कर दिया। एजेंट का कहना है कि उसने वीजा और टिकट दे दिए थे, युवक जानबूझकर दुबई नहीं गए। आरोपी धोखाधड़ी कर फरार हो गया।एजेंट ने युवकों के पासपोर्ट भी खुद कब्जा लिए। युवकों ने एसपी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसओ नरेशपाल सिंह का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में नहीं हैं, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed