फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bolero overturns woman's death

बोलेरो पलटने से महिला की मौत

Sun, 05 Feb 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 05 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bolero overturns woman's death
नूरपुर क्षेत्र के ग्राम चेलापुर के पास पलटा ट्रक और जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर में अमरोहा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बोलेरो कार सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार सात लोग घायल  हो गए। घायलों को प्राथमिक  उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

बिजनौर कोतवाली के गांव बरुकी निवासी कृपाल सिंह रविवार को परिजनों के साथ गांव फीना में एक रिश्तेदार के यहां आरिष्टी में आए थे। शाम करीब सात बजे वह बोलेरो कार से लौट रहे थे। नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर गांव रतनगढ़ के पास उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कृपाल सिंह व उनकी पत्नी सोमी के अलावा गौतम, मीना, भजन, विपुल, मायाराम, व राजो गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस ने उन्हें कार से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां कृपाल की पत्नी सोमी को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतका व घायल एक ही परिवार के थे। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन

वहीं नूरपुर में सीएचसी में किसी चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण फार्मेसिस्ट व वार्ड ब्वाय ने ही घायलों का उपचार किया। यहां तैनात एकमात्र चिकित्सक डॉ. प्रकाश यादव पीजी करने गए हैं। वह 28 जनवरी को रिलीव हो गए हैं। पीएचसी प्रभारी डॉ. कुनाल पर सीएचसी का अतिरिक्त प्रभार है। रविवार को रतनगढ़ में हुई दुर्घटना के बाद घायलों को समुचित उपचार  नही मिला। अस्पताल में तैनात फार्मेसिस्ट विक्रांत व वार्ड ब्वाय  सुरेंद्र ने ही किसी तरह से  प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नूरपुर में ही पंजाब जिले के खन्ना निवासी गुरुदर्शन सिंह पंजाब से ट्रक में लोहे का सामान भरकर बिहार जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे मुरादाबाद मार्ग पर गांव चेलापुर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस दौरान ट्रक चला रहा गुरुदर्शन और ट्रक में बैठा हेल्पर गुणजट सिंह ट्रक के नीचे दब गए। दोनों की चीखपुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। उन्होंने ट्रक के नीचे दबे दोनों को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में सड़क चौड़ीकरण के लिए पास में ही खुदाई कर रही दो जेसीबी मशीनों को मौके पर बुलाया गया और उनकी मदद से ट्रक को उठाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को पुलिस ने पीएचसी भिजवाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed