{"_id":"58557f274f1c1bf95164a12d","slug":"bijnor-kidnapped-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर के व्यापारी का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजनौर के व्यापारी का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के कपड़ा व्यापारी का बहसूमा क्षेत्र में सैफपुर गांव के पास शुक्रवार रात कार सवार चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया। बदमाशों ने व्यापारी के भतीजे और ड्राइवर को कार से फेंक दिया। बाद में व्यापारी के फोन से उनके भतीजे को कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पैसा नहीं देने पर हत्या की धमकी दी। रात में पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए जंगल में छानबीन की तो बदमाश व्यापारी को छोड़कर फरार हो गए।
बिजनौर के नहटौर निवासी तौफीक पुत्र नफीसुल कपड़ा व्यापारी हैं। वह बाहर से कपड़ा लाकर नहटौर और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे व्यापारी अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से अपने भतीजे मो. जैद और ड्राइवर पंकज के साथ दिल्ली में रिश्तेदारी में जा रहे थे। बहसूमा क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित सैफपुर के पास कार सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे और पिस्टल के बल पर व्यापारी की कार रुकवा ली। इसके बाद बदमाशों ने तीनों का कार सहित अपहरण कर लिया।
बाद में व्यापारी के भतीजे और ड्राइवर को रास्ते में फेंक दिया और कार को रामराज गंग नहर की पटरी पर छोड़ व्यापारी को अपने साथ ले गए। बाद में बदमाशों ने व्यापारी तौफीक के मोबाइल से भतीजे को फोन कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस पर पंकज और मो. जैद एक ट्रैक्टर ट्राली पर लिफ्ट लेकर मवाना थाने पहुंचे। मवाना, बहसूमा, परीक्षितगढ़, इंचौली थाने की पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। उधर, पुलिस बदमाशों का पीछा करती रही, लेकिन बदमाश लोकेशन बदलते रहे। बदमाशों और भतीजे के बीच हुई वार्ता के बाद फिरौती की रकम पहुंचाने के लिए निश्चित स्थान तय हुआ।