फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Banks try to give life by consuming poison at the gate

बैंक के गेट पर जहर खाकर जान देने की कोशिश

Sat, 10 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के स्योहारा में स्कूली बच्चों का खाता नहीं खोलने से नाराज पिता ने बैंक के गेट पर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। इसके बाद वह थाने पहुंच गया। पीड़ित को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ तथा एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी की। पुलिस ने बैंक प्रबंधक तथा पीड़ित के परिजनों से भी मामले की तहकीकात की। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की। उधर, रात में पीड़ित की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव सुमालखेड़ी के चंद्रपाल सिंह के दो बच्चे अजय और विजय आरएसपी इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। छात्रवृत्ति के लिए दोनों बच्चों के केनरा बैंक में खाते खुलवाने थे। इस घटना के संबंध में महावीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा चंद्रपाल सिंह कई दिनों से अपने बच्चों का खाता खुलवाने के लिए केनरा बैंक की स्योहारा शाखा में चक्कर लगा रहा था। बुधवार को बैंक में खाता नहीं खुलने पर उसने बृहस्पतिवार को बिजनौर जाकर इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब खाता नहीं खुला, तो उसने स्टेशन रोड की किसी दुकान से  जहरीला पदार्थ खरीद लिया। बैंक के गेट पर शीशी खोल कर पी ली। इसके बाद किसी तरह वह थाने पहुंचा। उसने थानाध्यक्ष को बताया कि बैंक में खाता नहीं खोलने से परेशान होकर उसने जहर खा लिया है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने चंद्रभान को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे सघन चिकित्सा के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जानकारी मिलने पर सीओ अशोक यादव तथा एसडीएम सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित के परिजनों तथा कैनरा बैंक के शाखा प्रबंधक नंदकिशोर से घटना की जानकारी ली। महावीर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, बैंक प्रबंधक नंद किशोर ने कहा कि चंद्रभान उसे कभी मिला ही नहीं हैं।  उन्होंने कहा कि वैसे भी आरएसपी इंटर कॉलेज के छात्रों के खाते सहसपुर शाखा में खोले जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed