फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Body of Gurdaspur resident found hanging from ceiling fan

Mandi News: पंखे से लटका मिला गुरदासपुर निवासी व्यक्ति का शव

Thu, 27 Aug 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Body of Gurdaspur resident found hanging from ceiling fan
पनारसा में किराये के कमरे में रहता था
विज्ञापन

फोरलेन कंपनी में करता था वेल्डिंग का काम, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
नगवाईं (मंडी)। पनारसा में मंगलवार शाम एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान संदीप सिंह (40) पुत्र गुरवचन सिंह निवासी गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। संदीप पनारसा में किराये के कमरे में रहकर फोरलेन कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी बिलासपुर में थी और वह पर घर आया हुआ था।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को संदीप कमरे में अकेला था। उसकी पत्नी अपनी बेटी से मिलने गई हुई थी। शाम करीब चार बजे जब वह वापस कमरे पर पहुंची तो संदीप को पंखे से लटका हुआ देखा। पति को इस हालत में देखकर पत्नी ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर औट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल संदीप ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में मृतक के गले पर फंदे के निशान थे। जबकि शरीर पर किसी अन्य प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले। मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed