फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Young woman's father beaten up over grudge regarding the breaking off of a relationship.

Basti News: रिश्ता तोड़ने की रंजिश में युवती के पिता को पीटा

Thu, 27 Aug 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Young woman's father beaten up over grudge regarding the breaking off of a relationship.
बस्ती। मुंहमांगा दहेज न मिलने पर सगाई तोड़ने के बाद युवती के पिता की पिटाई का आरोप है। पुलिस ने पिटाई, बंदी बनाने व लूट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि, विवेचना में लूट की धारा हटाई गई।
विज्ञापन

सोहना थाना क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग निवासी लवकुश प्रसाद मिश्र ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 20 अप्रैल को उनकी बेटी की सगाई हुई थी। उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए थे। इसके बाद विपक्षी 10 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। मना करने पर शादी से इन्कार दिया। 18 अगस्त को वह अपनी पत्नी का दांत लगवाने के लिए करमहिया बाजार गए थे।
विज्ञापन

इस बीच विपक्षी उन्हें पकड़कर अपनी दुकान में बंद कर दिए। उनकी पिटाई करके अगूंठी व 5200 रुपये छीन लिए। पुलिस ने तुरकौलिया निवासी आरोपी अमन कुमार तिवारी उर्फ सूरज व अशोक कुमार तिवारी के प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed