{"_id":"57fa94964f1c1bc16028e5ab","slug":"arun-colleagues-had-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों ने की थी अरुण की हत्या, दो साथी दबोच कर किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथियों ने की थी अरुण की हत्या, दो साथी दबोच कर किया खुलासा
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अरुण के हत्यारोपी हिमांशु और दीपक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में दस दिन पहले गांव जमालपुर पठानी के अरुण का मर्डर उसके दो साथियों ने एक साथी की पत्नी पर बुरी नजर रखने के कारण किया था। पुलिस ने दो साथियों को दबोचकर मर्डर का खुलासा कर दिया है। दोनों का चालान कर दिया गया र्है।
शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक क्षेत्र के गांव जमालपठानी निवासी मामराज के 25 साल के पुत्र अरुण का शव 29 सितंबर को गांव कंभौर के जंगल में मिला था। उसके गर्दन के पास धारदार हथियार का निशान भी था। मामराज सिंह ने इस घटना में अपने गांव के ही देवेंद्र व उसके पुत्र रचित व गांव हमीदपुर निवासी हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस केस के खुलासे में जुट गई।
शहर कोतवाल ने बताया कि पकड़े जाने पर हिमांशु व दीपक ने पुलिस को बताया कि अरुण दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। दीपक ने हिमांशु के साथ मिलकर अरुण की हत्या की साजिश रची। 26 सितंबर को दोनों बाइक से अरुण के साथ बिजनौर आए। अरुण को दोनों कंभौर गांव के जंगल में ले गए। जंगल में शराब पी। बेहोश होने पर अरुण की पाठल से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने हिमांशु व दीपक का चालान कर दिया है।