{"_id":"6b05cad7a30383805002f419","slug":"domestic-help-dies-after-being-hit-by-an-e-rickshaw-shahibabad-news-c-30-gbd1036-1028755-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ई-रिक्शा की टक्कर से घरेलू सहायिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ई-रिक्शा की टक्कर से घरेलू सहायिका की मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के लालकुआं स्थित मानसरोवर कॉलोनी में रहने वाली महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह उस वक्त हुआ जब वह घर से कविनगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट में काम करने निकली थी। भारत पेट्रोल पंप के सामने ई-रिक्शा ने महिला को टक्कर मार दी। घायलावस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ई-रिक्शे को कब्जे में ले लिया है।
मानसरोवर कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि उनकी मां सुमन देवी (60) पत्नी स्व. अजय कुमार घरेलू सहायिका का काम करती थीं। सोमवार सुबह वह घर से फ्लैट पर काम करने के लिए निकलीं। जब वह भारत पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तो अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके पर ई-रिक्शा छोड़कर भाग गया। घायलावस्था में सुमन देवी को आनंद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से दिल्ली स्थित मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसीपी अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है, तहरीर आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।