Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teenager killed after being struck by a train

Gurugram News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Tue, 24 Nov 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed after being struck by a train
गुरुग्राम। दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। गुड़गांव रेलवे स्टेशन और गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के बीच हुए हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी थाने की पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान छतरपुर (मध्य प्रदेश) के छपरा गांव निवासी देशराज राजपूत (17) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-80 में अपने मामा के साथ माली का काम करता था और गढ़ी हरसरू में किराये पर रहता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे किशोर कान में ईयरफोन लगाकर गुड़गांव रेलवे स्टेशन और गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के साथ-साथ चल रहा था। इसी दौरान वह दिल्ली से रेवाड़ी की ओर जा रही रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन के लोको पायलट ने हादसे की सूचना गुड़गांव रेलव स्टेशन पर दी। जिसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को किशोर का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। जांच अधिकारी जीआरपी बाबू लाल ने बताया कि मृत किशोर के परिवार वालों को सूचना दी गई है। बुधवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed