{"_id":"6b05908ed4c4e544e00ca2d8","slug":"two-arrested-in-delhi-for-digitally-arresting-mumbai-couple-in-jaipur-extorting-rs-5-lakh-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4966512-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 5 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी, दिल्ली से 2 आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 5 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी, दिल्ली से 2 आरोपी दबोचे
Tue, 24 Nov 2026 10:53 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:53 PM IST
सार
वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी, गिरफ्तारी का डर और पंखे से लटकाकर पीटने की धमकी देकर साइबर ठगों ने 68 वर्षीय बुजुर्ग को इस कदर डराया कि उन्होंने पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। मामले में दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर। पत्नी के इलाज के लिए मुंबई से जयपुर आए 68 वर्षीय बुजुर्ग को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बुजुर्ग दंपती को आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं, गिरफ्तारी और पंखे से लटकाकर मारपीट करने का डर दिखाकर बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करवा ली। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी शोभित मिश्रा (28) और मनीष सेठी (49) के रूप में हुई है। दोनों से ठगी की रकम बरामद करने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुंबई निवासी जयंत नारायण साहा (68) ने 22 सितंबर को जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को जयपुर के एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनके पास अज्ञात नंबरों से वीडियो कॉल आया।
कॉल करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और बुजुर्ग को आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने दावा किया कि उनका नाम हथियार उपलब्ध कराने से जुड़े मामले में सामने आया है। वीडियो कॉल पर एक आरोपी पुलिस की वर्दी में दिखाई देता था। इसके बाद दूसरे आरोपी ने गिरफ्तारी, पंखे से लटकाकर पिटाई करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। लगातार डराने के बाद आरोपियों ने बुजुर्ग से पांच लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में जमा करवा लिए।
विज्ञापन
फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर रचते थे जाल
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अज्ञात मोबाइल नंबरों से बुजुर्ग महिला और पुरुषों को वीडियो कॉल करते थे। कॉल पर पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को अधिकारी बताते और आतंकवाद व मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में फंसाने का भय दिखाते थे। इसके बाद व्हाट्सएप पर फर्जी फर्म और बैंक खातों की जानकारी भेजकर तत्काल रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाते थे। रकम जमा होने और उसकी रसीद मिलने के बाद आरोपी मोबाइल फोन बंद कर लेते थे।
तकनीकी जांच से दिल्ली तक पहुंची पुलिस
मामला दर्ज होने के बाद जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने बैंक खातों, संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर और कैफ आईडी का विश्लेषण किया। तकनीकी लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को दिल्ली से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। ठगी की रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में अनुसंधान जारी है।