{"_id":"5cdc5b84bdec2207167ed52e","slug":"91557945220-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार सोता रहा, चोरों ने खंगाल दिया मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परिवार सोता रहा, चोरों ने खंगाल दिया मकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार सोता रहा, चोरों ने खंगाल दिया मकान
अफजलगढ़। गांव भज्जावाला में मंगलवार रात चोरों ने एक व्यक्ति के घर को खंगाल डाला। पूरा परिवार गहरी नींद में सोता रहा और चोर घर से 70 हजार की नकदी सहित करीब सवा लाख रुपये कीमत के जेवर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव के रामकुमार सिंह ने बताया कि वह गर्मी के चलते परिवार के के साथ घर के बरामदे में सोए थे। मंगलवार रात चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और कमरे को खोलकर उसमें रखे संदूक के ताले तोड़ डाले। चोर घर मेें रखे 70 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो सऊदी के कंबल, कीमती कपडे़ सहित लगभग सवा लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री का चयन यूपी पुलिस में हुआ है। उसकी ट्रेनिंग लखनऊ में चल रही है। उसकी ही आवश्यकता के लिए पैसे घर में रखे थे। घटना का पता दिन निकलने पर जाग होने पर लगा। गौरतलब है कि एक पखवाड़ा पहले चोरों ने गांव के ही एक घर के दो अलग अलग कमरों में से डेढ़ लाख रुपये की नकदी सहित लगभग आठ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। अभी तक पुलिस इस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।