फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आदित्य की राह पर चला 25 हजार का इनामी शुभम

आदित्य की राह पर चला 25 हजार का इनामी शुभम

Fri, 05 Oct 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
आदित्य की राह पर चला 25 हजार का इनामी शुभम
आदित्य की राह पर चला इनामी शुभम
विज्ञापन

बिजनौर। मेरठ जेल में बंद शातिर अपराधी आदित्य की राह पर जिले का 25 हजार का इनामी बदमाश शुभम भी चल पड़ा है। शुभम ने लूट की ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी थी। पुलिस ने शुभम को दबोचने के लिए जिले भर में जाल बिछा रखा है। पर वह पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा है।
स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव राना नंगला निवासी कुख्यात आदित्य ने ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। आदित्य पर एक लाख रुपये का इनाम था। आदित्य के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पुलिस को राहत मिली। इसी गैंग के बाकी सदस्य भी पुलिस ने दबोच लिए थे। बिजनौर के राम बाग घेर निवासी शुभम बिजनौर जेल में रहने के दौरान आदित्य के संपर्क में आया। आदित्य के गैंग से शुभम जुड़ गया। शुभम छोटी मोटी घटनाओं को अंजाम देता रहा और पुलिस के निशाने पर नहीं आया। लेकिन अब ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देकर शुभम ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शुभम ने हल्दौर क्षेत्र में दो और हीमपुर क्षेत्र में लूट की एक घटना को अंजाम दिया। एसपी उमेश कुमार सिंह ने शुभम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुभम ज्यादातर संपर्क मार्गों को निशाना बना रहा था। शुभम के साथ हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा निवासी मोहित भी शामिल है। पुलिस की माने तो शुभम ने जिले में अपना अलग गैंग खड़ा कर लिया है। मोहित के अलावा कई बदमाश उसके गैंग से जुड़े हैं। छोटी उम्र में ही शुभम ने जरायम की दुनिया में कदम रखा था। उसका पिता भी पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है। जिले भर की पुलिस ने शुभम को दबोचने के लिए जाल बिछा रखा है। पर शुभम पुलिस के फंदे में नहीं आ रहा है। पुलिस को डर है कि शुभम अपने गैंग के साथ कहीं बड़ी घटना को अंजाम न दे दे। पुलिस ने शुभम का पता लगाने के लिए उसके कई साथी और पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मान रही है कि शुभम दहशत फैलाने के लिए घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसका मकसद जरायम की दुनिया में नाम कमाना है। एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक शुभम और उसके साथी मोहित को दबोचने के लिए पुलिस की कई टीम लगाई हैं। शुभम पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम पर भी नहीं रखता मोबाइल
आदित्य की तरह शुभम भी अपने पास कोई मोबाइल नहीं रखता है। बिना मोबाइल रखे ही वह घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आदित्य भी अपने पास मोबाइल नहीं रखता था। इसलिए वह पकड़ में नहीं आ रहा। अब शुभम भी इस राह पर चल पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed