{"_id":"5ae6179d4f1c1b5f098b7335","slug":"81525028765-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा लगाते पकड़ा विद्युत निगम का संविदाकर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टा लगाते पकड़ा विद्युत निगम का संविदाकर्मी
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। आईपीएल मैच में सट्टा लगाते दबोचा गया नकुल विद्युत निगम में संविदा पर कंप्यूटर आपरेटर है। नकुल पर विभाग के किसी अफसर को शक नहीं था कि वह सट्टा भी खेलता है। पुलिस की माने तो नकुल काफी समय से आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहा था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी निवासी नकुल विद्युत निगम में संविदा कर्मचारी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने कुटिया कॉलोनी से नकुल को दो लाख तीन हजार रुपये के साथ आईपीएल मैच में सट्टा लगाते हुए पकड़ा है। नकुल कुटिया कॉलोनी में ही रहता है। नकुल पिछले डेढ़ साल से निगम संविदा पर कंप्यूटर आपरेटर है। पुलिस के मुताबिक नकुल काफी समय से मैच में सट्टा लगा रहा था। पुलिस के वह रडार पर था। पुलिस ने सट्टा लगाते हुए उसे रंगे हाथों दबोच लिया। नकुल के अलावा कई और बड़े चेहरे भी सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें दबोचने के लिए भी जाल बिछा दिया है। क्राइम ब्रांच में स्वाट प्रभारी राजीव कुमार के मुताबिक नकुल के अलावा कई अन्य लोग भी मैच में सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस जल्द ऐसे लोगों को दबोचेगी।