{"_id":"5ad790c04f1c1ba67f8b5525","slug":"81524076736-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिसोतरा के निकट बाइक सवार वृद्घ को कार ने मारी थी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिसोतरा के निकट बाइक सवार वृद्घ को कार ने मारी थी टक्कर
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती। मार्ग दुर्घटना में दो दिन पूर्व घायल तिसोतरा के वृद्ध की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। परिजनों ने एक कार मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है।
नांगलसोती के गांव तिसोतरा निवासी 85 वर्षीय वृद्ध कलवा सिंह अपने पौत्र सौरभ के साथ गांव सीतावाली से तिसोतरा आ रहा था। 15 अप्रैल को गांव के निकट अचानक बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध कलवा सिंह के गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बुधवार की तड़के वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मृत्यु के बाद परिजनों ने कार मालिक महमसापुर निवासी विजय सिंह और उनके एक संबंधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।