फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आदित्य के कोर्ट में सरेंडर करने की स्वाट टीम पर गिरी गाज

आदित्य के कोर्ट में सरेंडर करने की स्वाट टीम पर गिरी गाज

Tue, 16 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आदित्य के कोर्ट में सरेंडर करने की स्वाट टीम पर गिरी गाज
एसपी ने स्वाट टीम को किया लाइनहाजिर
विज्ञापन

बिजनौर। एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य और उसके साथी रोहित के कोर्ट में सरेंडर करने की गाज स्वाट टीम पर गिर गई है। एसपी प्रभाकर चौधरी ने पूरी टीम को लाइन हाजिर कर दिया है।
आदित्य और रोहित की तलाश मेें जुटी स्वाट टीम दोनों बदमाशों को खोजने में विफल रही, टीम दोनों इनके ठिकानों तक को भी नहीं ढूंढ सकी। पुलिस के आला अफसर भी टीम को शक की नजर से देख रहे थे। अफसर इस बात को लेकर हैरान थे कि पुलिस की सारी बातें बदमाश आदित्य तक कैसे पहुंच रही हैं। पुलिस के हर गुप्त प्लान की आदित्य को कैसे जानकारी मिल जाती है। उन्हें टीम के किसी सदस्य के बदमाशों से मिले होने का शक हो गया था। यह बात आदित्य और रोहित के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद और ज्यादा पुख्ता हो गई।
विज्ञापन

दोनों बदमाशों के सही सलामत कोर्ट मे सरेंडर करने से एसपी भी पुलिस से नाराज थे। अब अफसर यह पता लगाने में जुटे हैं कि कौन पुलिस वाला आदित्य को पुलिस की बात पहुंचाता था। आदित्य ने कोर्ट में सरेंडर उस दिन ही क्यों किया, जिस दिन एसपी छुट्टी पर गए थे। तभी से स्वाट टीम अफसरों के निशाने पर थी। एसपी प्रभाकर चौधरी ने सोमवार को स्वाट टीम में के प्रभारी राजीव कुमार, दरोगा जय भगवान, पुलिस कर्मी कमल, मनमोहन , खालिद, अरविंद, अरविंद पंवार, विजय सिंह, शमशाद, रणवीर को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी स्वाट टीम के लाइन हाजिर होने से पुलिस महकमे में खलबली मची है। एसपी ने अपने आदेश में कहा है कि टीम को सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण रूप से निष्ठापूर्वक निर्वहन न करने पर लाइन हाजिर किया है। एसपी की इस कार्रवाई से स्वाट टीम के अलावा आदित्य की तलाश में जुटी बाकी टीमों को भी गाज गिरने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed