फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पेड़ काटने पर दो पक्ष भिड़े,दो महिला समेत नौ घायल

पेड़ काटने पर दो पक्ष भिड़े, दो महिला समेत नौ घायल

Tue, 05 Feb 2019 01:06 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
पेड़ काटने पर दो पक्ष भिड़े,दो महिला समेत  नौ घायल
tree cutting
कोतवाली देहात। गांव गौसपुर सादात में वृक्ष काटने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्ष की दो महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कोतवाली लाया गया। ग्राम गौसपुर सादात निवासी मोहम्मद इस्माईल और मोहम्मद शाहिद पक्ष में सोमवार को यूकेलिप्टस के पेड़ को काटने को लेकर संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में मोहम्मद इस्माइल पक्ष की ओर से इस्माइल सहित शमशाद अहमद, दिलशाद अहमद, शहजाद अहमद, रुकइया और शाहिद पक्ष की ओर से शाहिद अहमद के अलावा आरिफ, मोहम्मद अब्बास और नफीसा खातून घायल हो गए। घायलों को दोनों पक्ष के परिजन उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाए। सभी को जिला अस्पताल बिजनौर रेफर किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया किसी की भी तहरीर नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed