फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दहेज हत्या में पति सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज

दहेज हत्या में पति सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 03 Feb 2019 12:18 AM IST
kapil  kumar कपिल kapil
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में पति सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज
क्राइम - फोटो : amar ujala
दहेज हत्या में पति सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पैजनियां में हुई महिला की मौत के मामले में उसके पिता ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के मुताबिक हीमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर रेहरा निवासी रफीक अहमद ने पुत्री साजिदा का निकाह गांव पैजनियां निवासी मकबूल अहमद के पुत्र शमशाद से करीब तीन साल पूर्व किया था। साजिदा की एक दिन पूर्व उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पिता का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में मोटी रकम न मिलने पर उसे प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने ही उसकी बेटी की हत्या की है। बताया कि पिता की तहरीर पर पति शमशाद, सास वकीला व उसकी ननद नूदा के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed